नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना, अफरातफरी
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली के नेशनल हाइवे लखनऊ-वाराणसी पर बुधवार को ट्रक एवं लग्जरी बस की टक्कर मे आठ लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। नेशनल हाइवे पर बुधवार को घुइसरनाथ टेªबेल्स की वोल्वो बस सुखपाल नगर से नई दिल्ली जा रही थी। इस बीच ढकवा मोड पर बस अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही ट्रक को टक्कर मारते एक पेड़ से जा टकराई। इधर ट्रक भी असंतुलित होकर पेड से टकरा गई। दुर्घटना मे निजी यात्री सेवा का चालक मोहनगंज कोतवाली नगर निवासी रामप्रति का पुत्र विष्णु 35 तथा मोहनगंज कोतवाली नगर के परिचालक श्यामबिहारी के पुत्र अशोक सिंह 38 यात्री सेवा मे सवार सुजानगंज जौनपुर के प्यारेलाल के पुत्र हरिप्रसाद 45, प्रतापगढ़ के रामकुमार के पुत्र रामसिंह 35, हथिगंवा प्रतापगढ़ के कृष्णकुमार सिंह के पुत्र वीरू सिंह 25 को गंभीर चोटें आ गई। वहीं ट्रक चालक व खलासी को भी गंभीर चोटें आयी है। गनीमत यह थी कि यात्री सेवा मे मात्र बारह सवारियां ही मौजूद थी। दुर्घटना होते ही इलाके मे हडकंप मच गया। आस पास के लोगों ने चुटहिल लोगों को यात्री सेवा से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया लीलापुर चौकी इंचार्ज के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इस बीच नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना को लेकर घंटो यातायात भी प्रभावित दिखा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































