V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्यकर्ता सजग रहे- गंगा सिंह यादव

अयोध्या । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यसमिति की आज हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने की योजना पर विचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों पर भरोसा जताते हुए बहुजन समाज पार्टी के तकरीबन 5 दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा नेत्री सीमा मौर्या के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने महिलाओं और पुरुषों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी में आज जो लोग शामिल हुए हैं उनके मान और सम्मान का ध्यान समाजवादी पार्टी रखेगी। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरी मजबूती के साथ उतरना है ताकि प्रदेश में बनने वाली समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार में अयोध्या जिला भी अपना सहयोग दे सके । कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा ने इस मौके पर कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत होना बहुत जरूरी है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्यकर्ता सजग रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए जिला कार्य समिति के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य ,पदेन सदस्य, विधान सभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ  के जिला अध्यक्षों को पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरना होगा ताकि कहीं भी कोई गुंजाइश ना रह जाए ।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल को फैजाबाद बार एसोसिएशन का महामंत्री चुने जाने पर  स्वागत भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए आगे बढ़ना होगा। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर मंथन किया गया और यह तय हुआ कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराए इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया बैठक  में मौजूद मुख्य रूप  जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल एजाज अहमद ईश्वर लाल वर्मा चौधरी बलराम याद  राम नरेश गुप्ता पूर्व अमृत राजपाल  दानबहादुर सिंह जय सिंह यादव  सरोज यादव  हाजी असद अहमद रोली यादव अंसार अहमद बब्बन वसी हैदर गुड्डू मोहम्मद असलम मोहम्मद रईस खान जेपी यादव दीपक वर्मा अनूप वर्मा कमलेश शर्मा दिलीप सिंह पिंटू तिवारी धन्जु पाठक आदि लोग शामिल हुए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment