बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कांपा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। कंधई थाना क्षेत्र के गांव फेनहा निवासी दयाराम गौतम 52 आज पूर्वान्ह करीब 11 बजे बाइक द्वारा शहर से घर लौट रहे थे। जब वे गांव कांपा के पास पहुंचे तो मदाफरपुर की ओर से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। इससे वे बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक फौरन अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगो ने उन्हे एम्बुलेन्स से मेडिकल कालेज भेजा सूचना पाकर उसके परिजन भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। घायल को वहां पर भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें