उत्तर प्रदेश I योगी सरकार संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाने हेतु कटिबद्ध है उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संचालित आनलाइन मिस्डकाल योजनान्तर्गत नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्राथमिक स्तर संस्कृत भाषा सामूहिक प्रशिक्षण के आनलाइन उद्घाटन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष डॉ.वाचस्पति मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा को पढ़ने,लिखने, बोलने हेतु कोई भी व्यक्ति निम्नवत् नंबर 9522340003 पर मिस्ड कॉल करके संस्कृत अध्ययन हेतु पंजीकरण करा सकता है। यहां किसी भी तरह का कोई शुल्क देय नहीं है।अपनी सुविधा एवं समयानुसार संस्कृत सम्भाषण सीखने का यह स्वर्णिम अवसर है। संस्कृत भाषा प्रशिक्षण प्रमुख श्री सुधीष्ठ मिश्र ने बताया कि वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 8542 प्रशिक्षु अनेक प्रान्तों से विभिन्न आयुवर्ग के लोग आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से संस्कृत सम्भाषण का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी डॉ.दिनेश मिश्र, सहायक प्रशिक्षण प्रमुख सुशील कुमार, चन्द्रकला शाक्या, समन्वयक धीरज मैथानी निरीक्षक डॉ.रत्नेश त्रिपाठी एवं संस्कृत संस्थान के सभी भाषा प्रशिक्षकों ने प्रतिभागिता की।
इसकी जानकारी संस्कृत भाषा प्रशिक्षक डॉ.दिवाकर मिश्र ने दी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































