अयोध्या। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने विकास भवन सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 26 जुलाई से संचालित आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा में बनाए जा रहे गोल्डेन कार्ड में प्रगति की समीक्षा की । इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा0 दीपक पाण्डेय ने अवगत कराया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जिसमें सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2011 के आच्छादित परिवारों को 5 लाख का निःशुल्क उपचार की व्यवस्था है, जिसके अन्तर्गत जनपद अयोध्या के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चयनित परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाकर समस्त सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत वर्तमान में जनपद के 15 सरकारी चिकित्सालयो एवं 12 निजी चिकित्सालयो में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना से जनपद मे अब तक 10332 लाभार्थियो की निःशुल्क की चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जनपद में अब तक 247601 लाभर्थियो के गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके है एवं बाकी बचे हुए पात्र परिवारों / व्यक्तियों हेतु विशेष गोल्डेन कार्ड अभियान (आयुष्मान पखवाड़ा) 26 जुलाई से चलाकर गांव-गांव में चिन्हिृत लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जा रहे है। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त ब्लॉक में प्रतिदिन 5 कैंप और शहरी क्षेत्र में 3 कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान पखवाड़ा के अंतर्गत 26 जुलाई से अब तक 4835 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके है इस अभियान में जनपद का मंडल में प्रथम स्थान है। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव ने कैम्प स्थल पर वी0एल0ई० द्वारा कैंप न लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा दायित्वों का निर्वहन न करने वाले जिले के 03 जन सेवा केंद्र की आई0 डी0 (रमेश कुमार आईडी नंबर- बीएलएसवीएलईएवाईओ0363, दीपक गुप्ता आईडी नंबर- बीएलएसवीएलईवाईओ0812 तथा रमेशआईडी नंबर- वीएलईवीएमएवाईओ05168) को बंद करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लक्षित परिवारों प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आशा आरोग्य मित्रों आदि सहित संबंधित विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया तथा जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने की अपील की है जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कैंपों पर आने वाले व्यक्तियों को सुचारू रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कैम्प स्थल पर लाभार्थी द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पंजिका की नकल अथवा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जन सेवा केन्द्र के वी०एल०ई० द्वारा कैम्प में लाभार्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड व गोल्डेन कार्ड प्रगति की समीक्षा
अयोध्या। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने विकास भवन सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 26 जुलाई से संचालित आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा में बनाए जा रहे गोल्डेन कार्ड में प्रगति की समीक्षा की । इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा0 दीपक पाण्डेय ने अवगत कराया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जिसमें सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2011 के आच्छादित परिवारों को 5 लाख का निःशुल्क उपचार की व्यवस्था है, जिसके अन्तर्गत जनपद अयोध्या के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चयनित परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाकर समस्त सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत वर्तमान में जनपद के 15 सरकारी चिकित्सालयो एवं 12 निजी चिकित्सालयो में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना से जनपद मे अब तक 10332 लाभार्थियो की निःशुल्क की चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जनपद में अब तक 247601 लाभर्थियो के गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके है एवं बाकी बचे हुए पात्र परिवारों / व्यक्तियों हेतु विशेष गोल्डेन कार्ड अभियान (आयुष्मान पखवाड़ा) 26 जुलाई से चलाकर गांव-गांव में चिन्हिृत लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जा रहे है। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त ब्लॉक में प्रतिदिन 5 कैंप और शहरी क्षेत्र में 3 कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान पखवाड़ा के अंतर्गत 26 जुलाई से अब तक 4835 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके है इस अभियान में जनपद का मंडल में प्रथम स्थान है। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव ने कैम्प स्थल पर वी0एल0ई० द्वारा कैंप न लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा दायित्वों का निर्वहन न करने वाले जिले के 03 जन सेवा केंद्र की आई0 डी0 (रमेश कुमार आईडी नंबर- बीएलएसवीएलईएवाईओ0363, दीपक गुप्ता आईडी नंबर- बीएलएसवीएलईवाईओ0812 तथा रमेशआईडी नंबर- वीएलईवीएमएवाईओ05168) को बंद करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लक्षित परिवारों प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आशा आरोग्य मित्रों आदि सहित संबंधित विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया तथा जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने की अपील की है जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कैंपों पर आने वाले व्यक्तियों को सुचारू रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कैम्प स्थल पर लाभार्थी द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पंजिका की नकल अथवा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जन सेवा केन्द्र के वी०एल०ई० द्वारा कैम्प में लाभार्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें