न्यायिक कार्य ठप रख किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद के लालगंज व थाना उदयपुर के पुरानेवाद जो जनपद मुख्यालय पर सुनवाई की जा रही थी उसे सत्र न्यायालय द्वारा परीक्षणीय वादो को छोड़कर शेष समस्त वाद लालगंज आउटलाईन कोर्ट में भेजने सम्बंधी आदेश की जानकारी होने पर जनपद के समस्त अधिवक्ताओ में जबरदस्त आक्रोश भड़क उठा। जनपद न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अड़ियल रवैये व अमानवीय व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने जूबाए पु. के अध्यक्ष ठा. मान सिंह व महामंत्री गिरीश कुमार मिश्र एवं जिला बार के अध्यक्ष महीप नारायण सिंह, तालुकदार सिंह, वकील परिषद अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय, अवधेश ओझा के संयुक्त नेतृत्व में आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया। तत्पश्चात दीवानी न्यायालय के गेट पर जनपद मुख्यालय के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। आज पुनः जूबाए पु. के महामंत्री गिरीश कुमार मिश्र उद्बोधन में कहा कि जब तक जनपद न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अड़ियल रवैये व उनके द्वारा अमानवीय व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया जाता है तथा लालगंज आउटलाईन कोर्ट में पुराने समस्त वादो को वापस नहीं किया जाता है तब तक सभी अधिवक्तागण अपना आंदोलन तेज गति से जारी रखेंगे। इसीक्रम में अध्यक्ष ठाकुर मान सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त किया नहीं जाएगा। जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता संगठनो को बिना सूचित किये पिछली तिथि में एक पक्षीय रूप से समस्त वादो को भेजने की कार्यवाही की घोर निन्दा की जाती है। जिसे समस्त अधिवक्तागण कभी बर्दाश्त नहीं कर पायेगा। आज शुक्रवार को अधिवक्ताओ के संघर्ष में जिस तरीके से अपनी एकजुटता का परिचय दिया है तीनो संगठन के समस्त पदाधिकारीगण ने सभी अधिवक्ताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिया कि इसी तरह समस्त साथियो का सहयोग मिलता रहा तो किसी अधिवक्ता के मान सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। न्यायिक कार्य से बहिष्कार धरना विरोध प्रदर्शन के दौरान पं. शिशिर शुक्ल, िववेक तिवारी, संजय पांडेय, रवि द्विवेदी, मनोज मिश्र, इन्दुभाल मिश्र, द्वारिका प्रसाद मिश्र, अत्री पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, रजनीकांत मिश्र, संतोष सिंह, राहुल सिंह, राजेन्द्र पाठक, रवीन्द्र मिश्र, रवीश मिश्र, देवेन्द्र ओझा, अनिल पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद मिश्र, जेपी मिश्र, विवेक शुक्ल, विवेक त्रिपाठी, शशांक सिंह, प्रदीप तिवारी, अभय चतुर्वेदी, नीरज पाठक, देवानन्द त्रिपाठी, राजेश्वर त्रिपाठी, शिवेश शुक्ला आदि हजारो अधिवक्तागण उपस्थित रहे

उत्तरप्रदेश

शेयर करें