V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुजावन देव मंदिर के गुंबद का पत्थर गिरा बाल बाल बचे श्रद्धालु

कौंधियारा, प्रयागराज। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया स्थित प्राचीन सुजावन देव मंदिर पर श्रावण मास में शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ होती है। क्योंकि प्राचीन सुजावन देव मंदिर की कई मान्यताएं हैं और यह मंदिर पाषाण काल का बताया जाता है। इस मंदिर में गुंबद के ऊपर लगे पत्थर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। मंदिर पर पहुंचे शिव भक्तों के पास अचानक मंदिर के ऊपर का पत्थर टूट कर गिर पड़ा। हालाँकि किसी को चोट नहीं आई लेकिन कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि यमुनापार क्षेत्र में आस्था का केंद्र माना जाने वाला यमुना नदी के बीच में स्थित सुजावन देव मंदिर देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा है। मुख्य पुजारी की माने तो मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश के शीर्ष नेताओं को कई बार पत्र लिखा गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौंधियारा, प्रयागराज। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया स्थित प्राचीन सुजावन देव मंदिर पर श्रावण मास में शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ होती है। क्योंकि प्राचीन सुजावन देव मंदिर की कई मान्यताएं हैं और यह मंदिर पाषाण काल का बताया जाता है। इस मंदिर में गुंबद के ऊपर लगे पत्थर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। मंदिर पर पहुंचे शिव भक्तों के पास अचानक मंदिर के ऊपर का पत्थर टूट कर गिर पड़ा। हालाँकि किसी को चोट नहीं आई लेकिन कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि यमुनापार क्षेत्र में आस्था का केंद्र माना जाने वाला यमुना नदी के बीच में स्थित सुजावन देव मंदिर देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा है। मुख्य पुजारी की माने तो मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश के शीर्ष नेताओं को कई बार पत्र लिखा गया है।

Leave a Comment