यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थनः सभाजीत सिंह
प्रयागराज I आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा 2022 विधानसभा चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का मौक़ा दिया तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी । इसके साथ युवाओं को रोजगार की गारंटी देगी । श्री सिंह आज यूपी जोड़ों सदस्यता अभियान के तहत 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर के 256 फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के सभी विधानसभाओं में बड़ी संख्या में लोग दिन पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। और बड़ी संख्या में लोग पार्टी जुड़ रहे है । श्री सिंह ने कहा कि योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।
सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक को पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल , छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे ,जिला अध्यक्ष नगर संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष डा० अल्ताफ अहमद,महिला विंग प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा , फूलपुर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कादिर भाई , पल्लवी मालवीय, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, संतोष एडवोकेट , लक्ष्मीचन्द्र पंडा समेत सैकड़ो की संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































