सावन मास में श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता है इस सडक से बाजार का निकलने वाला कचरा बना ठीले के जैसा
बाबा बेलखरनाथ धाम I स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार शासन और प्रशासन ग्रामीण अंचल की छोटी-बड़ी बाजारों सहित स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास गंदगी ना फैलाने की अपील करता चला रहा है इसके बावजूद भी दीवानगंज से बेलखरनाथ जाने वाली सड़क हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सामने बाजारों से निकलने वाला कचरा इस कदर जमा हुआ है जैसे दूर से देखने पर कोई ठीला दिखाई पड़ रहा है। सड़क के किनारे जमा गंदगी से राहगीरों को नाक दबाकर गुजरना पड़ता है दीवानगंज वैलनेस सेंटर के ठीक सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है बगल में ही दुर्गा का मंदिर है और टेंपो अड्डा भी मौजूद है। जहां पर हजारों लोगो का आवागमन रहता है इसके बावजूद भी बाजार से और चाट की दुकानों से मिठाई की दुकानों से निकलने वाला कचरा वैलनेस सेंटर के सामने फेंक दिया जाता है। गंदगी धीरे धीरे सड़ने से बदबू आने लगती है जो गंभीर बीमारियों को खुलेआम बुलाती है बारिश के महीने में मलेरिया टाइफाइड बुखार सर्दी जुखाम जैसे रोग इस दौरान अपना पांव पसार चुका है और इसी में गंदगी भी लोगों को बीमार कर रही है व्यापारी कृष्ण कांत मिश्रा राकेश तिवारी दिनेश सरोज श्री राम सरोज चंचल गुप्ता रमेश गुप्ता गया विश्वकर्मा रामेश्वर तिवारी विनोद यादव सहित सैकड़ों व्यापारियों ने गंदगी से निजात दिलाए जाने की तहसील प्रशासन और ब्लॉक के एडीओ पंचायत की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































