प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय परशुराम सेना विगत दिनो हुई हत्याओ के विरोध मंे 31 मई को एक दिवसीय धरना देगी। बताया गया कि कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल पाण्डेय की हत्या लालगंज थाने के हदिराही के वरूण तिवारी की हत्या व कुंडा में हुई सचिन मिश्रा की हत्या से आहत राष्ट्रीय परशुराम सेना ने पुलिस प्रशासन के द्वारा घटनाओ का गंभीरता से खुलासा न करने व भेदभाव रवैया अपनाने के विरोध में कल 31 मई को जिला कचहरी मंे पीड़ित परिवार के साथ एक दिवसीय धरना देने का ऐलन किया है। धरने का नेतृत्व परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एडो. मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल स्वतंत्र करेंगे। धरना प्रदर्शन पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस के साथ सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रख्कर किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मनीष दूबे ने दी।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































