Logo

धूल भरी आंधी संग हुई बूंदाबांदी सड़को पर थम गया यातायात, कई जगह टिनशेड व छप्पर गिरे

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शनिवार को देर शाम अचानक मौसम बदल गया। धूलभरी आंधी संग जहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वही सड़को पर यातायात थम सा गया। कई स्थानों पर आंधी के कारण जहां टिनशेड व छप्पर गिर पड़े वही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। उधर खेतो में काटकर रखी गई किसानों की फसल भी तेज हवा के कारण उड़ने लगी। इससे किसानों को भी दिक्कत हुई। वैसे तो शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलो की धमाचैकड़ी दिख रही थी। साथ ही हवा भी चल रही थी। इससे सूर्य देव का तेवर कुछ नरम रहा। हालांकि धूप भी हुई थी। उसी दिन देर शाम अचानक आसमान में बादल छा गए। साथ ही बादलो ने गर्जना शुरू कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे लोगो को धूल के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था। इससे सड़क पर लोग जहां थे वही रूक गए। उसी समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। धूल कम हुई तो लोगो को राहत मिली। आंधी के कारण कई स्थानो पर जहां टिनशेड व छप्पर गिर पड़े। वही खेत में काटकर रखी किसानों की गेहूं की फसल उड़ने लगी। आंधी से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। वे अपनी फसल बटोरने में जुटे रहे। वही आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर आंधी व बूंदाबांदी के कारण तापमान में कुछ गिरावट हुई। इससे लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.