V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंग पड़ोसियों ने भूत करने का आरोप लगाकर विधवा को पीटा

जान से मारने की दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डांड़ी खलैया में दबंग पड़ोसियों ने भूत करने का आरोप लगाकर एक विधवा महिला को उसके घर चढ़कर पीटा। साथ ही भूत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डांडी खलैया गांव निवासिनी विटोला देवी पत्नी स्व. रामशंकर सरोज का आरोप है कि शनिवार को पड़ोस के राकेश व लल्लू आदि दरवाजे पर आ धमके। साथ ही भूत करने का झूठा आरोप लगाकर उसे पीटने लगे। उसके बेटे शुभम रोहित, मोहित व बेटी लक्ष्मी को भी बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गर्भवती बहू का गर्भ गिराने की चेतावनी दी तथा भूत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मामले में चार लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जान से मारने की दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डांड़ी खलैया में दबंग पड़ोसियों ने भूत करने का आरोप लगाकर एक विधवा महिला को उसके घर चढ़कर पीटा। साथ ही भूत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डांडी खलैया गांव निवासिनी विटोला देवी पत्नी स्व. रामशंकर सरोज का आरोप है कि शनिवार को पड़ोस के राकेश व लल्लू आदि दरवाजे पर आ धमके। साथ ही भूत करने का झूठा आरोप लगाकर उसे पीटने लगे। उसके बेटे शुभम रोहित, मोहित व बेटी लक्ष्मी को भी बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गर्भवती बहू का गर्भ गिराने की चेतावनी दी तथा भूत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मामले में चार लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment