V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मीठा जहर है तम्बाकू, लत लग जाय तो जल्दी छूटती नहीं

विश्व तम्बाकू दिवस पर विशेष उमेश श्रीवास्तव

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। तम्बाकू एक प्रकार का मीठा जहर होता है। इसकी लत लग जाय तो जल्दी छूटती नहीं है। यह लत नशा करने वाले की जीवन लीला ही समाप्त कर देती है। देश में तम्बाकू का सेवन करने से हर साल लाखो लोग मरते है। सिगरेट पीने की लत अगर एक बार किसी को लग जाए तो उसे तमाम तरह की बीमारियां घेर लेती है। बताते चले कि तम्बाकू का सेवन करने वाले अधिकांश लोगो को शायद यह जानकारी नहीं होती कि इसके सेवन से उनकी जान को खतरा है। ऐसा चिकित्सको का भी मानना है। इस समय तम्बाकू सेवन करने की लत किशोरो में तेजी के साथ बढ़ रही है। सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर पाबन्दी लगाने का निर्देश भी काफी पहले दिया था। इसमें नियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल थी। लोगो पर इस आदेश का कितना असर पड़ा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में कही भी किसी के प्रति धूम्रपान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कारण सरकारी विभागो में भी आधे से अधिक लोग किसी न किसी नशे की गिरफ्त में है। कही कही विभागाध्यक्ष भी तम्बाकू के शौकीन है। ऐसे में कार्रवाई कौन करता। आदेश का कड़ाई के साथ पालन न करने का ही परिणाम है कि लोग खुलेआम रेलवे स्टेशनो, बस अड्डो अस्पतालो, बैंको आदि में तम्बाकू का सेवन कर रहे है। यह शौक युवा वर्ग के लोगो में यह एक फैशन का रूप लेता जा रहा है। वे घरो में न सही चोरी छिपे इस मीठे जहर को अपने शरीर में उतार रहे है। साथ ही विभिन्न रोगो से ग्रसित भी हो रहे है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विश्व तम्बाकू दिवस पर विशेष उमेश श्रीवास्तव

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। तम्बाकू एक प्रकार का मीठा जहर होता है। इसकी लत लग जाय तो जल्दी छूटती नहीं है। यह लत नशा करने वाले की जीवन लीला ही समाप्त कर देती है। देश में तम्बाकू का सेवन करने से हर साल लाखो लोग मरते है। सिगरेट पीने की लत अगर एक बार किसी को लग जाए तो उसे तमाम तरह की बीमारियां घेर लेती है। बताते चले कि तम्बाकू का सेवन करने वाले अधिकांश लोगो को शायद यह जानकारी नहीं होती कि इसके सेवन से उनकी जान को खतरा है। ऐसा चिकित्सको का भी मानना है। इस समय तम्बाकू सेवन करने की लत किशोरो में तेजी के साथ बढ़ रही है। सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर पाबन्दी लगाने का निर्देश भी काफी पहले दिया था। इसमें नियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल थी। लोगो पर इस आदेश का कितना असर पड़ा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में कही भी किसी के प्रति धूम्रपान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कारण सरकारी विभागो में भी आधे से अधिक लोग किसी न किसी नशे की गिरफ्त में है। कही कही विभागाध्यक्ष भी तम्बाकू के शौकीन है। ऐसे में कार्रवाई कौन करता। आदेश का कड़ाई के साथ पालन न करने का ही परिणाम है कि लोग खुलेआम रेलवे स्टेशनो, बस अड्डो अस्पतालो, बैंको आदि में तम्बाकू का सेवन कर रहे है। यह शौक युवा वर्ग के लोगो में यह एक फैशन का रूप लेता जा रहा है। वे घरो में न सही चोरी छिपे इस मीठे जहर को अपने शरीर में उतार रहे है। साथ ही विभिन्न रोगो से ग्रसित भी हो रहे है।

Leave a Comment