Logo

आन लाइन प्रतियोगिता का सीमा 29 तक बढाई गई

प्रतापगढ़। नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से  गंगा नदियों की सहायक नदियों की स्वछता के प्रति जन जागरूकता को लेकर नमामि गंगे परियोजना  के अन्तर्गत  राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन ,जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ट्री क्रेज फाउंडेशन  के सहयोग से  विगत दो वर्षों से कराया जा रहा है इस वर्ष 22 मार्च 2021 से आनलाइन  गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  आरम्भ है  इसकी समय सीमा बढ़ाकर 29 मई 2021 कर दिया गया है गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत खेल खेल में  गंगा एवं सहायक नदियों नदियों के बारे में  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खेलने का प्रावधान किया गया है  हजारों प्रतिभागियों    ने  पिछले कुछ दिनों पंजीकरण तो करा लिए थे  लेकिन कोरोना जैसे महामारी के चलते  अंधकार में ज्ञान का प्रकाश और मनोरंजन का जो एक दिया जल रहा है उससे से  वंचित रहे  इस संक्रमण काल में  प्रतिभागियों के परेशानी को देखते हुए उन भाईयो और बहनों को एक मौका और दिया जा रहा है।जो अभी तक इस प्रतियोगिता से नहीं जुड़ पाए है  इस प्रतियोगिता में देश के  सभी प्रांतों और विदेशो के भी लोग इस प्रतियोगिता प्रतिभाग कर रहे है गंगा की महत्ता ,मान्यता,मानता तक पहुंचाने के लिए  बृहद स्तर पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में गंगा की अविरलता निर्मलता के साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरणीय, स्वछता, सांस्कृतिक और सामाजिक सदभाव अर्थ गंगा, वानस्पतिक, वन्य जीव,जल जीव जैसे गंगा डॉल्फिन और अन्य जीवों के संरक्षण सहित विभिन्न रोचक मुद्दों पर गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है शिवम् यादव जिला परियोजना अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि लगभग हजारों से ज्यादा पंजीकरण  हो चुका है और  जनपद में प्रतियोगिता हेतु फेसबुक,ट्विटर,सोसल मीडिया के माध्यमों से निरन्तर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उसके साथ जिला युवा अधिकारी राम गोपाल चैहान द्वारा सभी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवको युवा मंडलों के सदस्यों गंगा डूतो  सहित 10वर्ष से अधिक सभी उत्साही प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.