V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेत में शौच गई किशोरी का अपहरण

उलाहना देने पर आरोपियों ने दी जानलेवा धमकी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत दुहिया गांव में खेत में शौच गई किशोरी का दो युवको ने अपहरण कर लिया। पीड़ित द्वारा उलाहना देने पर आरोपियों द्वारा जानलेवा धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियो के खिलाफ अपहरण व धमकी का केस दर्ज कर लिया है। दुहिया गांव निवासी राधेश्याम शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी विगत 14 मई को सुबह 5 बजे खेत में शौच गई थी। वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे मधुकरपुर दुधिया गांव निवासी शैलेन्द्र विश्वकर्मा एवं अगई गांव निवासी प्रदीप कोरी ने उसकी पुत्री को जबरन अपने वाहन पर बैठाकर अपहरण कर लिया। इसका उलाहना देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी बेखौफ होकर घूम रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ अपहरण वह धमकी का केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

उलाहना देने पर आरोपियों ने दी जानलेवा धमकी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत दुहिया गांव में खेत में शौच गई किशोरी का दो युवको ने अपहरण कर लिया। पीड़ित द्वारा उलाहना देने पर आरोपियों द्वारा जानलेवा धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियो के खिलाफ अपहरण व धमकी का केस दर्ज कर लिया है। दुहिया गांव निवासी राधेश्याम शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी विगत 14 मई को सुबह 5 बजे खेत में शौच गई थी। वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे मधुकरपुर दुधिया गांव निवासी शैलेन्द्र विश्वकर्मा एवं अगई गांव निवासी प्रदीप कोरी ने उसकी पुत्री को जबरन अपने वाहन पर बैठाकर अपहरण कर लिया। इसका उलाहना देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी बेखौफ होकर घूम रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ अपहरण वह धमकी का केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment