V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राशन वितरण को लेकर कोटेदार को पीटा, केस दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव जमालपुर में राशन वितरण को लेकर कुछ लोगो ने कोटेदार को पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जमालपुर गांव के मोहनलाल कोरी कोटेदार है। वह आज सुबह करीब साढ़े दस बजे वाहन पर सरकारी राशन लादकर वितरण के लिए पंचायत भवन पहुंचा। वहां पर गांव के फतीम खान, सिकंदर सुलेमान, तौफीक, अफजल व अकरम उसे राशन वितरण करने से मना करने लगे। ऐसे में विरोध करते हुए अधिकारियों को बुलाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी उसे जातिसूचक गाली देते हुए पीटने लगे। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने सीओ से मिलकर घटना की शिकायत की। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने घायल कोटेदार को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर फतीम खान समेत आधा दर्जन लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव जमालपुर में राशन वितरण को लेकर कुछ लोगो ने कोटेदार को पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जमालपुर गांव के मोहनलाल कोरी कोटेदार है। वह आज सुबह करीब साढ़े दस बजे वाहन पर सरकारी राशन लादकर वितरण के लिए पंचायत भवन पहुंचा। वहां पर गांव के फतीम खान, सिकंदर सुलेमान, तौफीक, अफजल व अकरम उसे राशन वितरण करने से मना करने लगे। ऐसे में विरोध करते हुए अधिकारियों को बुलाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी उसे जातिसूचक गाली देते हुए पीटने लगे। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने सीओ से मिलकर घटना की शिकायत की। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने घायल कोटेदार को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर फतीम खान समेत आधा दर्जन लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Comment