प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में अब कोरोना संक्रमण का कहर घटने लगा है। रविवार को 102 नए संक्रमित मिले। इस समय कुल 1588 संक्रमित मरीज है। इनके इलाज के लिए पुराना जिला महिला अस्पताल में 23 तथा अन्य चिकित्सालय एवं अवेटेड फैसिलिटी में 165 संक्रमितो को भर्ती कराया गया है। जबकि 1400 संक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 15178 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 13456 लोग स्वस्थ हो चुके है। रविवार को जांच के लिए 2665 लोगो का सैम्पल लिया गया। जबकि 1270 लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 73 लोग संक्रमित मिले है। इसी तरह ट्रनेट जांच में 17 तथा एण्टिजन जांच में 12 लोग संक्रमित मिले है। जिले में इस समय 2094 कन्टेनमेन्ट जोन तथा कान्टेक्ट ट्रेसिंग की संख्या 819 है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें