Logo

मतदान केन्द्र बरियावां में मतपेटी लूटने,जलाने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव के दौरान ’थाना नवाबगंज के बरियावां मतदान केन्द्र पर’ 100-150 व्यक्तियों द्वारा धावा बोल कर मतपेटी लूट ली गई तथा मतपेटी तोड़कर मतपत्रों को जला दिया गया तथा मतदान कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51,21 धारा 147, 148, 149, 394, 427, 332, 353 भादवि 135, 136 (2)बी लोक प्रतिनिधित्व अधि0 व 4,5 लो0सं0क्ष0नि0 अधि0 का अभियोग बनाम 100-150 अज्ञात अभियुक्त, पंजीकृत किया गया। इस अभियोग से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को कल गिरफ्तार किया जा चुका है। बीती रात्रि में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री रूकुम पाल सिंह मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उक्त अभियोग से सम्बन्धित ’कुल 09 अभियुक्तों को और गिरफ्तार किया गया है,’ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01. श्री मती रोशनी देवी पत्नी वीरेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,02. शांति देवी पत्नी राजेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,03. उषा देवी पुत्री फूलचन्द्र गौतम नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,04. अंजू देवी पत्नी मिथिलेश नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,05. शिवम सरोज पुत्र विजेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,06.रामू सरोज पुत्र बृजलाल नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,07.   चन्द्र प्रकाश गौतम पुत्र नरेन्द्र कुमार नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,08. राम कुमार सरोज पुत्र मुनेश्वर प्रसाद नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़,09. पवन कुमार पुत्र कमलेश नि0 तुलसी का पुरवा परियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफतार किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.