पंचायत चुनाव के दौरान उपद्रव कर मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले 140 अभियुक्त गिरफ्तार
एसपी केे सख्त रवैये से अराजकता फैलाने वालों में दहशत
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जनपद प्रतापगढ़ में मतदान हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मतदान की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की गई। इस सम्बन्ध में विभिन्न थानों से ’कुल 80 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये थे’ तथा इससे सम्बन्धित शेष अभियुक्तों की ’गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में बीती रात्रि में में सघन अभियान’ चलाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न थानों से ’कुल 60 अभियुक्त और गिरफ्तार किये गये,’ जिनका थानावार विवरण निम्नवत् है।
थानावार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
’01.’ थाना पट्टी – 02 अभियुक्त
’02.’ थाना कन्धई – 01 अभियुक्त।
’03.’ थाना लालगंज – 08 अभियुक्त।
’04.’ थाना संग्रामगढ़ – 16 अभियुक्त।
’05.’ थाना कुण्डा – 07 अभियुक्त।
’06.’ थाना नवाबगंज – 09 अभियुक्त।
’07.’ थाना महेशगंज – 07 अभियुक्त।
’08.’ थाना बाघराय – 10 अभियुक्त।