V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माईनर सिल्ट सफाई कार्य का उद्घाटन जिपं सदस्य इन्द्रभान सिंह ने किया

अयोध्या। भाजपा जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह ने सरियावां माईनर सिल्ट सफाई के कार्य का उद्घाटन किया। वैदिक रीति से पूजन के उपरान्त फावडे की सहायता से खुदाई करके उन्होने कार्य का विधिवत शुरुवात किया। जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह ने कहा कि कृषि के विकास व कृषकों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। जिसके फलस्वरुप किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
उन्होने कहा कि नहरों की सफाई कराकर किसानों को उनकी अपेक्षानुसार पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस पूरे कार्य को समयबद्ध तरीके से किया जायेगा। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर काम करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। इसके लिए योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। गांवों में सड़को का विकास किया गया है। जिससे बेहतर परिवाहन सुविधा होने की वजह से रोजगार सृजन हो। किसानों को अपना समान इधर से उधर ले जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर लवलेश दूबे, सुनील सिंह विद्यार्थी, सहायक अभियन्ता कमलेश, अभियन्ता अजय पाल उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भाजपा जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह ने सरियावां माईनर सिल्ट सफाई के कार्य का उद्घाटन किया। वैदिक रीति से पूजन के उपरान्त फावडे की सहायता से खुदाई करके उन्होने कार्य का विधिवत शुरुवात किया। जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह ने कहा कि कृषि के विकास व कृषकों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। जिसके फलस्वरुप किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
उन्होने कहा कि नहरों की सफाई कराकर किसानों को उनकी अपेक्षानुसार पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस पूरे कार्य को समयबद्ध तरीके से किया जायेगा। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर काम करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। इसके लिए योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। गांवों में सड़को का विकास किया गया है। जिससे बेहतर परिवाहन सुविधा होने की वजह से रोजगार सृजन हो। किसानों को अपना समान इधर से उधर ले जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर लवलेश दूबे, सुनील सिंह विद्यार्थी, सहायक अभियन्ता कमलेश, अभियन्ता अजय पाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment