हुई जनसुनवाई, शिकायतों को गंभीरता से सुना गया
प्रतापगढ़, 08 दिसम्बर 2025:
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द लाल और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...
शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण का निर्देश
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना पत्रों का तथ्यों के आधार पर अवलोकन करते हुए
एसपी प्रतापगढ़ द्वारा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को
निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता: एसपी
एसपी प्रतापगढ़ ने निर्देशित किया कि
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाए तथा
पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से हर प्रकरण का निस्तारण पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख हो।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें





































































