कुंडा-प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के अधिवक्ता संगठन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, महामंत्री संजय मिश्रा उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष के प्रथम दिन सोमवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष/निर्वाचन अधिकारी गुरु प्रसाद श्रीवास्तव ने कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के मुख्य आतिथ्य में पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राजा भैया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा की न्याय के मंदिर में पीड़ित को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। इसके लिए अधिवक्ता व अधिकारी को वादकारी हित में कार्य करना चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव की मांग पर राजा भैया ने तहसील परिसर में वादकारी शेड के लिए अपने विधायक निधि से 10 लख रुपए देने की घोषणा करते हुए तत्काल प्रस्ताव मांगा है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है, तथा हमेशा वह अन्याय के खिलाफ न्याय हित में लड़ाई लड़ता रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव ने अधिवक्ताओं व अधिकारियों को आश्वस्त किया है, कि तहसील परिसर में न्यायिक व प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संचालित होगा। क्योंकि सुचार रूप से कार्य करने में वादकारियों का हित निहित है। शासन की भी यही मंशा है कि पीड़ित को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। आनन फानन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बहुत से अधिवक्ता भी जानकारी के अभाव में नहीं पहुंच सके।इस मौके पर एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, विधायक विनोद सरोज, उपजिलाधिकारी भरत राम जी, ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला, लालगंज तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें