अचानक मौत की सूचना पर शादी वाले घर में मचा कोहराम
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव का मामला
बेटी के डोली के बाद उठी पिता की अर्थी रो पड़े घराती बराती
अचानक मौत की सूचना पर शादी वाले घर में मचा कोहराम
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव का मामला
बीरापुर प्रतापगढ़ । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव निवासी दिनेश सिंह के बेटी प्रीती की शादी 23 नवंबर बृहस्पतिवार को आई थी। बारात विनोद सिंह के बेटे शुभम सिंह निवासी गांव कोर्रा कनक डडियार जिला फतेहपुर से आई थी। बारात में बड़े धूमधाम से जयमाल तक सारी रस्में पूरी की गई। जय माल के बाद दूल्हा, दुल्हन,को पिता दिनेश सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आशीर्वाद दिया। कई लोगो ने डांस किया। खुशी में दिनेश सिंह में भी डांस किया। डांस के कुछ देर बाद ही लड़की के पिता दिनेश सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर प्रतापगढ़ भागे।गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहा पर डॉक्टरो ने जांचोपरान्त मृत घोषित दिया।इधर तबीयत खराब होने के बाद किसी तरह आनन फानन में परिजनों ने शादी की रस्में पूरी की। दुल्हन की विदाई कर फतेहपुर के लिए रवाना हो चुके थे। रास्ते में ही मौत की सूचना मिलने पर दूल्हा और दुल्हन पिता के अंतिम दर्शन के लिए घर वापस आ गए।इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। और शादी वाले घर में अचानक बेटी के पिता की मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। और पूरे गांव में घटना से मातम छाया हुआ है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव निवासी दिनेश सिंह के बेटी प्रीती की शादी 23 नवंबर बृहस्पतिवार को आई थी। बारात विनोद सिंह के बेटे शुभम सिंह निवासी गांव कोर्रा कनक डडियार जिला फतेहपुर से आई थी। बारात में बड़े धूमधाम से जयमाल तक सारी रस्में पूरी की गई। जय माल के बाद दूल्हा, दुल्हन,को पिता दिनेश सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आशीर्वाद दिया। कई लोगो ने डांस किया। खुशी में दिनेश सिंह में भी डांस किया। डांस के कुछ देर बाद ही लड़की के पिता दिनेश सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर प्रतापगढ़ भागे।गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहा पर डॉक्टरो ने जांचोपरान्त मृत घोषित दिया।इधर तबीयत खराब होने के बाद किसी तरह आनन फानन में परिजनों ने शादी की रस्में पूरी की। दुल्हन की विदाई कर फतेहपुर के लिए रवाना हो चुके थे। रास्ते में ही मौत की सूचना मिलने पर दूल्हा और दुल्हन पिता के अंतिम दर्शन के लिए घर वापस आ गए।इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। और शादी वाले घर में अचानक बेटी के पिता की मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। और पूरे गांव में घटना से मातम छाया हुआ है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































