कुंडा-प्रतापगढ़। ठेलिया पर फुल्की लगाकर अपना व अपने परिजनों का जीवनयापन करने वाले फुल्की विक्रेता की बाइक की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीत पट्टी गांव निवासी भारत गुप्ता 50 वर्ष पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता जीवको पार्जन के लिए ठेलिया पर फुल्की बेचता था।
बुधवार को वह फुल्की बेचने के लिए अन्नावा हीरागंज बाजार गया था। जहां से देर शाम लगभग आठ बजे वह अपने घर हीरागंज बिहार रोड से लौट रहा था। घर के समीप बेनीमाधव का पुरवा के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भारत गुप्ता ठेलिया सहित सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ भारत को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू के समय प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन इलाज हेतु प्रयागराज ले जा रहे थे। तभी रास्ते में भारत गुप्ता की सांस थम गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। फुल्की विक्रेता भारत गुप्ता की मौत पर पत्नी लीलावती व बेटा नरेंद्र कुमार अजय कुमार विजय कुमार व बेटी माधुरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। भारत यादव ही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके सहारे परिजनों का पालन पोषण हो रहा था। भारत की मौत से विधवा पत्नी समेत बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। अब कौन करेगा पत्नी और बच्चों की परवरिश।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































