एसडीएम में तहसील स्तरीय संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू करने के लिए निर्देश
25 नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय मानिकपुर का धार्मिक मेला
कुंडा-प्रतापगढ़। सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम मानिकपुर का पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा का मेला आगामी 25 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होगा । इस संबंध में उपजिलाधिकारी भरत राम जी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारियों की तैयारी प्रशासनिक बैठक मां ज्वाला देवी धाम पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव ने कार्य योजना प्रस्तुत की। जिस पर उपजिला अधिकारी ने संबंधित विभाग लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि कुसेमर-मानिकपुर रोड को सहजनी से कुसेमर तक तथा गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन से शाहाबाद स्नान घाट तक क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करे। इलाहाबाद गंगा स्नान घाट पर गंगाजल के अंदर वैरीकेटिग, रास्सा, नाव की व्यवस्था करें। विद्युत विभाग मेला के दौरान निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जर्जर तारों को दुरुस्त करने तथा शाहाबाद घाट वी मां ज्वाला देवी मंदिर पर 250 केबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मेला के दौरान विद्युत व्यवस्था की निगरानी रखें। स्वास्थ्य विभाग को कुंओ आदि को संक्रमित करते हुए फागिंग की व्यवस्था तथा शाहाबाद घाट तथा ज्वाला देवी मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए। जल निगम विभाग नगर क्षेत्र के हैंडपंपों को पेयजल के लिए चालू हालत में रखें। पुलिस विभाग पर्याप्त सुरक्षा बल, जल पुलिस, एनडीआरफ की टीम की व्यवस्था समेत अन्य की व्यवस्था व निगरानी रखें। नगर पंचायत मानिकपुर मेला परिक्षेत्र की साफ सफाई प्रकाश की व्यवस्था ज्वाला देवी मंदिर पर व शाहाबाद घाट पर भूला भटका शिविर लगाए। अग्निशमनदल मेला क्षेत्र में अपनी गाड़ी के साथ मौजूद रहे। अन्य विभागों को भी निर्देशित किया गया है, कि जिन विभागों को जो-जो जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। समय अवधि के अंदर उसे पूरा कर ले। जिससे स्नानार्थियों व दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो। समय से कार्य पूरा न करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव ने बैठक संपन्न होने पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल उर्फ डिंपू भैया, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे, विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल वैश्य, पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, नवाबगंज थाना उपनिरीक्षक हरीश तिवारी, फायर ब्रिगेड से रामकुमार, बॉबी कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सोनकर, जितेंद्र मिश्रा, तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित, राकेश जयसवाल, पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ला, राजकुमार यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, समेत अन्य विभागों के अधिकारी व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































