आगरा। करवाचौथ पर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती है। क्या आपने एक साथ दो पत्नियों को अपने एक पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हुए देखा है। वह भी जब दोनों महिलाएं आपस में मिल कर एक साथ पूजा करती है तो अलग ही बात है। आगरा में एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दो पत्नियों के पति रामबाबू निषाद जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक छोटे से नगला बिहारी गाँव के रहने वाले हैं, इनकी दो पत्नियां हैं। दोनों ने एक दूसरे को बहन मान लिया हैं। पहली पत्नी शीला देवी ने आठ साल पहले सामाजिक रीती रिवाज से शादी की थी। वह हर साल करवा चौथ का व्रत करती चली आ रही है तो वहीँ दूसरी तरफ तीन माह पहले मोहब्बत में किये वादे को निभाते हुए मन्दिर में शादी करके आई मन्नू देवी ने अपना पहला करवा चौथ का व्रत किया। दोनों सुहागिन ने एक साथ मिलकर अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत किया और लम्बी उम्र के लिए कामना की। मन्नू देवी का कहना है कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस में ख़ुशी ख़ुशी रहते हैं। किसी से भी कोई गिला शिकवा नहीं है। वहीं शीला देवी ने भी कहा कि मुझे कोई एतराज नहीं है। आपस में बहने बनकर पारवारिक जीवन ख़ुशी ख़ुशी जियेंगे और एक मिशाल कायम करेंगे। कई जगह एक औरत अपने पति के साथ ख़ुशी से नहीं रह पाती। वहीँ हम दोनों बहने अपने पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जहां प्यार होता है वहां कोई झगड़ा नहीं होता। आपको बताते चलें कि दोनों पत्नियां एक साथ रह रही हैं। दोनों पत्नियों की कोई ख्वाहिश नहीं है और कोई भी डिमांड नहीं है। शीला देवी के बच्चों को मन्नू देवी ने भी अपने बच्चे मान लिए हैं। सभी लोग हंसी-खुशी एक ही छत के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं। करवा चौथ के दिन दोनों बहनों ने व्रत किया और एक साथ चन्द्रमा की पूजा की। इसे देखकर लोगों में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, बना चर्चा का माहौल

आगरा। करवाचौथ पर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती है। क्या आपने एक साथ दो पत्नियों को अपने एक पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हुए देखा है। वह भी जब दोनों महिलाएं आपस में मिल कर एक साथ पूजा करती है तो अलग ही बात है। आगरा में एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दो पत्नियों के पति रामबाबू निषाद जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक छोटे से नगला बिहारी गाँव के रहने वाले हैं, इनकी दो पत्नियां हैं। दोनों ने एक दूसरे को बहन मान लिया हैं। पहली पत्नी शीला देवी ने आठ साल पहले सामाजिक रीती रिवाज से शादी की थी। वह हर साल करवा चौथ का व्रत करती चली आ रही है तो वहीँ दूसरी तरफ तीन माह पहले मोहब्बत में किये वादे को निभाते हुए मन्दिर में शादी करके आई मन्नू देवी ने अपना पहला करवा चौथ का व्रत किया। दोनों सुहागिन ने एक साथ मिलकर अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत किया और लम्बी उम्र के लिए कामना की। मन्नू देवी का कहना है कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस में ख़ुशी ख़ुशी रहते हैं। किसी से भी कोई गिला शिकवा नहीं है। वहीं शीला देवी ने भी कहा कि मुझे कोई एतराज नहीं है। आपस में बहने बनकर पारवारिक जीवन ख़ुशी ख़ुशी जियेंगे और एक मिशाल कायम करेंगे। कई जगह एक औरत अपने पति के साथ ख़ुशी से नहीं रह पाती। वहीँ हम दोनों बहने अपने पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जहां प्यार होता है वहां कोई झगड़ा नहीं होता। आपको बताते चलें कि दोनों पत्नियां एक साथ रह रही हैं। दोनों पत्नियों की कोई ख्वाहिश नहीं है और कोई भी डिमांड नहीं है। शीला देवी के बच्चों को मन्नू देवी ने भी अपने बच्चे मान लिए हैं। सभी लोग हंसी-खुशी एक ही छत के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं। करवा चौथ के दिन दोनों बहनों ने व्रत किया और एक साथ चन्द्रमा की पूजा की। इसे देखकर लोगों में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें