पांच दिन तक क्षेत्र के अस्पतालों को खंगालेगी टीम
मेजा (प्रयागराज)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन लगातार छापेमारी कर रामनगर में अवैध रूप से संचालित कुल 3 क्लीनिक को सीज किया है। इसमें दो डेंटल क्लीनिक शामिल हैं।छापेमारी की सूचना से यहाँ अफरा तफरी का माहौल रहा। उप चिकित्साधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल की अगुवाई में बुधवार एवं गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर स्थित राज मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक में दो डेंगू के मरीज भर्ती थे। लेकिन क्लीनिक पर न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही क्लीनिक संचालक मौजूद थे। क्लीनिक के पास रजिस्ट्रेशन के कागजात भी नहीं थे। ऐसी दशा में टीम ने क्लीनिक को सीज कर भर्ती दोनों मरीजों को पास स्थित मातृ छाया अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर खोपर डेंटल क्लीनिक रामनगर एवं साकेत डेंटल क्लीनिक सोनार का तारा का निरीक्षण किया। यहां तमाम प्रकार की अवस्थाएं पाई गई, साथ ही दोनों क्लीनिक के पास रजिस्ट्रेशन के कागजात भी नहीं थे। ऐसी दशा में दोनों क्लीनिक को सीज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिन मेजा क्षेत्र के अन्य कई अस्पतालों की जांच करेगी।टीम की माने तो झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत बार बार हो रही थी।यह अभियान इसी कड़ी का हिस्सा है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































