V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने गिनाईं केंद्र की मोदी सरकार की खामियां, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। इंडिया गठबंधन का यही प्रमुख लक्ष्य भी है। यह सरकार लोकतंत्र में विपक्ष को खत्म करने पर तुली है।  पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए श्री यादव बुधवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय के आवास पर अनौपचारिक भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय देश और प्रदेश की हालत बहुत चिंताजनक है। मौजूदा सरकार देश की भ्रष्टतम सरकार है। समस्त सरकारी संस्थाओं को यह पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है। जनहित के नाम पर यह सिर्फ झूठ बोलती है। गरीब और सामान्य आदमी परेशान है। महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। धार्मिक उन्माद पैदा कर यह देश तोड़ने में लगी है। जनता से जुड़ी समस्याओं की चर्चा करते हुए सपा महासचिव ने कहा कि इस सरकार को जनसमस्याओं की कोई चिंता नहीं है। बेरोजगारी और गरीबी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हरतरफ लूट मची हुई है। विदेशी कर्ज बढ़कर डेढ़ गुना हो गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के सांसद और विधायक बेटियों का अपमान कर रहे हैं। मगर यह सरकार उनको न्याय दिलाने के नाम पर चुप्पी साध लेती है। देश को अपनी मेहनत से सोने और चांदी के तमगे दिलाने वाली बेटियों के साथ हुई घटना इसका उदाहरण है। महीनों धरना देने के बाद भी उनको न्याय नहीं मिला। सपा नेता ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की बात सत्तापक्ष सुनना ही नहीं चाहता। सत्य बोलने पर विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए सपा महासचिव ने कहा कि इससे ही सही ढंग से आरक्षण लागू हो पाएगा। इस अवसर पर श्री पांडेय के आवास पर पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, रानीगंज विधायक डॉ. आर के वर्मा, सपा नेता मनीष पाल, सौरभ सिंह, सियाराम यादव, संतोष पाण्डेय, गीता मिश्रा आदि मौजूद थे।