V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दूसरे दिन भी भगौती के शव का नहीं हो सका अंतिम संस्कार

रात में नवीन सिंह के घर पर शव ले जाने को पुलिस के साथ हुई थी झड़प
मृतक आश्रित को 50 लाख की आर्थिक मदद दो शस्त्र लाइसेंस तीन बीघा जमीन का पट्टा मिलने पर ही शव का होगा अंतिम संस्कार
कुंडा प्रतापगढ़ । राजनीतिक प्रतिद्वंता में ग्राम पंचायत के उपचुनाव में पराजित है पक्ष ने विजेता पक्ष के समर्थक के ऊपर प्राण घातक हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का इलाज के दौरान प्रयागराज में निधन हो गया। मौत की खबर से प्रशासन ने घर पर शव के आने के पहले ही पुलिस व पीएसी की गांव में तैनात कर दी गई है। मृतक पक्ष के लोगों के बीच हमलावरों के प्रति आक्रोश तथा दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है, कि अगर जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अगर प्रशासन ने थोड़ी सी भी लापरवाही की तो गांव में खूनी संघर्ष से इनकार नहीं किया जा सकता। बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव मे बीते सात सितंबर को प्रधान पद के उपचुनाव के रंजिश के चलते एक पक्ष को वोट न देने पर दूसरे पक्ष के समर्थको के द्वारा भागौती प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर की शाम को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज मे मौत हो गई ।  पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की देर शाम शव के घर पहुंचने पर परिजनों मे चीख पुकार मच गई । उप जिलाधिकारी बीके प्रसाद व सीओ सदर अमर नाथ गुप्ता के काफी समझाने बुझाने के बाद भी परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं हुए। रात 2 बजे परिजनों एवं समर्थको का गुस्सा फूट पड़ा। घर से भागौती का शव उठा कर परिजन नवीन कुमार सिंह के घर के सामने रखने के लिए ले जाने लगे। तभी पुलिस व पीएसी के जवानों ने घर के सामने बने गेट पर ही रोक दिया। लगभग 25 मिनट तक परिजनों व समर्थको के बीच जमकर कहा-सनी होती रही। किसी तरह मामला शांत हुआ तो परिजन एक घंटे बाद शव को गेट से उठा कर अपने घर ले गए। परिजनों की मांग है, कि मृतक आश्रित को 50 लाख रुपया, तीन बीघा जमीन, दो शस्त्र लाइसेंस, दो सुरक्षा कर्मी व मारपीट तथा मौत के मामले मे नवीन कुमार सिंह का नाम मुकदमे मे पंजीकृत करने की मांग की गई । सीओ सदर ने नाम मुकदमे मे बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन परिजन फिर भी अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं हुए।
बाघराय पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 304A के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल,रवि व कपूरचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी हत्यारों की गिरफ्तारी से इनकार कर रही है