V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेटे की मौत के सदमे से वृद्ध पिता भी चल बसा

एक ही परिवार में एक दिन के अंतराल पर दो मौत से परिजन सदमें में
कुंडा प्रतापगढ़। बेटे की मौत के सदमे को वृद्ध पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसकी मौत के एक दिन बाद वह भी दुनिया छोड़कर चल बसा। पिता-पुत्र के दोहरे मौत से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। नगर पंचायत मानिकपुर के मिरगड़वा वार्ड निवासी गनपत प्रजापति 55 वर्ष पुत्र बुधई प्रजापति की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। बेटे की चिता की आग अभी पूरी तरह ठंडी  भी नहीं ही पाई थी, कि वृद्ध पिता बुधई 88 वर्ष ने बेटे की मौत के सदमे में एक दिन के अंतराल पर वह भी दुनिया छोड़कर परलोकवासी हो गए।
  मृतक गनपत प्रजापति के छोटे भाई एवं मृतक बुधई प्रजापति के दूसरे नंबर के बेटे भारत लाल प्रजापति ने बताया की बड़े भाई की मौत का सदमा पिता जी नहीं बर्दास्त नहीं कर पाए और वह भी उन सब को छोड़ कर परलोक सिधार गए । इस दोहरे मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवारीजन गहरे शोक में है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जयसवाल डिंपू भइया समेत बड़ी संख्या में लोग घर पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। रविवार को शोक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ था।