नीरज ने जिले के साथ रानीगंज तहसील का नाम किया रोशन
रानीगंज। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जू0 डि0) में रानीगंज क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी नीरज यादव ने 103 वी रैंक हासिल कर अपने माता पिता के साथ क्षेत्र व जनपद को भी गौरवान्वित किया। शुक्रवार को रानीगंज तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा नीरज यादव को तहसील के सभागार मे समानित किया गया मौके पर रानीगंज तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी समान समारोह में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन एडोकेट अशोक कुमार मिश्रा पप्पू मिश्रा ने किया। नीरज यादव इससे पहले कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।नीरज यादव पुत्र ई विजय यादव प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील अंतर्गत विष्णुपुर ग्राम के निवासी है नीरज प्रतापगढ़ और प्रायगराज व लखनऊ से पढ़ाई की नीरज यादव ने जज बनने का श्रेय माता पिता गुरूजन व ईश्वर की कृपा बताया और समान समारोह में आए सभी लोगो का धन्यवाद किया साथ ही अधिवक्ताओं ने नीरज यादव के साथ सेल्फी ली अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह अशोक मिश्रा एडवोकेट एडवोकेट शिवेंद्र सिंह रमेश सिंह एडोकैट राजन सिंह एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट भाजपा नेता संजय मिश्रा पत्रकार में मे एन.यू.जे. मीडिया अध्यक्ष बच्चा मिश्रा पत्रकार सचिन उपाध्याय पत्रकार अशोक सिंह एवम ग्राम प्रधान सुशील मिश्रा के साथ सभी लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें













































































