V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अमीरों को और अमीर ,गरीबों को और गरीब बना रही भाजपा सरकार : डा लाल जी

प्रतापगढ़ । भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से अमीर और अधिक अमीर तथा गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है । उक्त आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाक्टर लाल जी त्रिपाठी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में लगाया । उन्होंने कहा कि देश एल पी जी सिलेंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ कर आज 1100रू के पार हो गई । उपभोक्ताओं को जो सब्सिडी पहले मिलती थी उसे भी केन्द्र सरकार ने वर्ष 2020 से बन्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डी एन ए में लूट है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने अचानक गैस सिलेंडर के दाम में 200 रू कम कर दिया । उन्होंने कहा कि पिछले 9साल में मोदी सरकार ने लगातार गैस का दाम बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को आर्थिक क्षति पहुंचाई है ।  जनता की जेब से 833640.76 करोड़ रु अधिक की वसूली किया है । वर्ष 2017 से अब तक उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं से68702.76 करोड़ वसूल कर महिलाओ पर आर्थिक चोट पहुंचाई गई है । उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी , बताते हुए कहा कि महगाई इस कदर बढ़ गई है कि आम नागरिक की जीना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी के कारण युवा दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन इस लिए दे रही है कि उनके पास दो जून की रोटी की व्यवस्था नहीं है ऐसी परिस्थिति पिछले 9 वर्ष के शासनकाल में आई है । इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नर सिंह प्रकाश मिश्र ,  इरफान अली , डा वी के सिंह , वेदान्त तिवारी आदि मौजूद रहे ।