V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देर शाम तक नहीं मिला मृतक कुलदीप का शव… परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

खीरी( प्रयागराज)। कौंधियारा थाना अंतर्गत जारी गांव निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र छेदीलाल शर्मा उम्र 20 वर्ष जिसका शव कौदी पुल के पास मिलने की सूचना परिजनों को जैसे ही प्राप्त हुई तत्काल वह मौके पर पहुंचे और साथ ही साथ खीरी थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा गोताखोर की टीम मौके पर बुलाई गई। जिनके अथक प्रयास के बावजूद भी मृतक कुलदीप शर्मा का शव देर शाम तक नहीं मिल सका वहीं दूसरी तरफ परिजनों द्वारा लड़के की हत्या की आशंका बतलाई गई है‌ प्राप्त सूत्रों के अनुसार मृतक कुलदीप देर रात अपने फूफा भाई लाल शर्मा के घर कौंदी आया था। रात में लोगो ने चोर चोर कह कर दौड़ा लिया जिसके कारण उसका बाइक वही छूट गई थी। जिसे लेने वह सुबह अपने फूफा के घर गया था जिसके बाद उसके मौत की खबर उसके परिजनों को प्राप्त हुई ।परिजनों द्वारा बतलाया गया कि उनके पुत्र की हत्या कर नदी में फेंक दिया गया है।