V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सामान्य ओबीसी वर्ग के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग ब्रांच में बची है सीट

बालिका व इडब्लू वर्ग की कई ब्रांच में सीट हैं उपलब्ध
प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) के शैक्षिक सत्र 2023-24 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश शुरू होते ही सामान्य व ओबीसी वर्ग की अधिकांश ब्रांच की सीट फुल हो गई हैं। अब सिर्फ प्लास्टिक इंजीनियरिंग ब्रांच में सीट बची हैं वह भी सीमित है।जिन छात्रों की रैंक कम थी उनको मन मुताबिक ब्रांच न मिलने से कुछ ने प्रवेश नहीं लिया और कुछ अभ्यर्थियों ने प्लास्टिक इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश लेते दिखाई दिए। संस्थान के पीआरओ संतोष गुप्ता ने बताया कि  डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउन्सिलिंग के छठवें दिन 101 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करायी और प्रवेश लिया। अब तक लगभग 676 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया हैं। बालिका वर्ग व इडब्लू वर्ग की कई ब्रांच में सीट बची हैं। अब काउंसिलिंग 08 सितंबर को होगी। बता दें कि आईईआरटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांचों की पढ़ाई होती है। इलेक्ट्रिकल, सिविल, सिविल कंट्रेक्शन टेक्नोलॉजी, सिविल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल पॉवर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबवेल इंजीनियरिंग, प्लास्टिक इंजीनियरिंग ब्रांचों में 75-75 सीटें हैं।