V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा शिक्षक दिवस पर 12 शिक्षकों का सम्मान

सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह का सारस्वत अभिनंदन
प्रतापगढ़ । शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा जनपद के सदर ब्लाक के अंतर्गत पूरे माधव सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में 12 शिक्षकों को प्रमाण पत्र,अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, इंटर कॉलेज इसीपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह का सारस्वत अभिनंदन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया,लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन कुंवर बहादुर सिंह,सचिव लायन राजेश बहादुर पाल,कोषाध्यक्ष लायन अरविंद सिंह,प्रशासक लायन संतोष भगवन,डायरेक्टर लायन रामेश्वर पांडे, लायन लाल जी चौरसिया, लायन डॉ क्षितिज श्रीवास्तव, लायन आर. बी. सिंह, लायन दिनेश प्रताप सिंह तथा ओम प्रकाश सिंह ने माँ सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा पूर्व राष्ट्रपति जी के जीवन कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला,परिसर में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  लायंस क्लब द्वारा सम्मानित शिक्षक राजेश बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर,वासुदेव तिवारी सहायक अध्यापक जगदीशपुर, सुभाष सिंह सहा.अध्यापक पूरे माधव सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ राव विक्रम सिंह,संजीव कुमार पांडे,विवेक कुमार सिंह रामनगर अठगवां,प्र. अ. राकेश कुमार पांडे प्र. वि. गड़ाईचक देइया, संतोष कुमार शर्मा संविलियन वि. करौंदी,स. अ  डॉ अनिल कुमार तिवारी पूरे भईया ,स अ आलोक द्विवेदी पूरे माधव सिंह, शिक्षामित्र राम अवध पांडेय पूरे केशवराय, शिक्षामित्र शिशिर कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर बहादुर सिंह व कार्यक्रम का संचालन संतोष भगवन ने किया।