लीलापुर-प्रतापगढ़ । स्थानीय थाना अंतर्गत सकरौली यादवपुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र नंदलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 05 सितंबर को उसका जानवर छूट कर पड़ोसी के दरवाजे पर चला गया जिससे नाराज पड़ोसी शंभू की पत्नी व उनका लड़का सूरज उसको व उसकी दिव्यांग मां को। गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से पीटने लगे शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने लीलापुर थाने पर दी है।
इस संदर्भ में प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































