स्कूलों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।कई स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया है।इसके साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है। सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अंकिता खेड़ा ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को माला पहनाकर नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की है।उंन्होने कहा कि वह एक प्रसिद्ध शिक्षक और दार्शनिक थे, जिनका जन्मदिवस 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रिंसिपल अंकिता खेड़ा ने इस सराहनीय अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। और बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। शिक्षक दिवस के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।स्कूल के प्रबन्धक अभिषेक खेडा ने राधा कृष्णनन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सेंट पीटर्स स्कूल छतवा सिरसा में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रिंसिपल शिवानी खेडा ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है।शिक्षक दिवस के मौके पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सम्मान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को बताया की प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। ‘गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। इस दिन स्कूलों में उत्सव, धन्यवाद और स्मरण की गतिविधियां होती हैं। बच्चे व शिक्षक दोनों ही सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।छात्र विभिन्न तरह से अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं, तो वहीं शिक्षक गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखने का संकल्प लेते हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































