प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) के शैक्षिक सत्र 2023-24 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश शुरू होते ही सामान्य व ओबीसी वर्ग की सीट फुल हो जा रही हैं। जिन छात्रों की रैंक कम है उनमें लगातार बेचैनी बढ़ गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश मंगलवार को पहले दिन अगल-अलग ब्राचों में 127 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करा प्रवेश लिया। पहले दिन ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग की सामान्य व ओबीसी वर्ग की सभी सीटें भर गई थी। वहीं आज 150 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करा प्रवेश लिया। जिसमें सामान्य वर्ग के अधिकांश सीट फुल हो गई है। सामान्य वर्ग में सिविल, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ऑटोमोबाइल में सीट भर गई है और शेष ब्रांच में सीट अभी खाली है। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग में सिविल, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिकल और प्रोडक्शन के ब्रांचो में सीट फुल हो गई है, अन्य ब्रांच में सीट अभी खाली है। सामान्य बालिका वर्ग सिविल व इलेक्ट्रिकल की सीट फुल हो गई है, शेष ब्रांच में सीट अभी खाली है।
विदित हो कि आईईआरटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांचों की पढ़ाई होती है। इलेक्ट्रिकल, सिविल, सिविल कंट्रेक्शन टेक्नोलॉजी, सिविल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल पॉवर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबवेल इंजीनियरिंग, प्लास्टिक इंजीनियरिंग ब्रांचों में 75-75 सीटें हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें













































































