V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम ने श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज पार्क का किया निरीक्षण

लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय खत्री ने प्रसिद्ध पौराणिक, ऐतिहासिक पर्यटक तीर्थस्थली निषादराज की नगरी श्रृंगवेरपुर धाम में निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना निषाद राज पार्क का निरीक्षण किया। इसमें 51 फुट की भगवान श्री राम एवं निषाद राज के गले मिलते हुए मूर्ति लगाई गई है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि पार्क का  अनावरण निकट भविष्य में किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल को 2 महीने में कार्य पूर्ण करने और अनेक बिंदुओं की गहराई से छानबीन करते हुए पार्क को और भी अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त गणेश कनौजिया, उप जिलाधिकारी सोरांव , राष्ट्रीय रामायण मेला के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी, कृष्ण चंद्र पांडे, संजय तिवारी, अरुण द्विवेदी, कुंदन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।