V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रखर देशभक्त चन्द्र दत्त की पुणतिथि पर मरीजों को बांटे फल

 प्रतापगढ़। प्रखर स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्र दत्त सेनानी की पुणतिथि पर सोमवार को अखिल भारतीय श्रीचंद्र दत्त सेनानी स्मारक न्यास ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। देश के प्रति सेनानीजी के योगदान को याद करते हुए उस पर चर्चा की गई।
सबसे पहले सुबह प्रताप बहादुर महिला व पुरुष अस्पताल में न्यास की ओर से रोगियों को फल वितरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र, प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, सोशल वर्कर आनंद मोहन ओझा, जिला पंचायत सदस्य  पूनम इंसान आदि मौजूद रहे। सीएमएस डा. रीना प्रसाद, विवेक उपाध्याय, समाजसेवी हेमंत नंदन ओझा, रामकृष्ण शुक्ल, मनप्रीत कौर, सारिका श्रीवास्तव, कमलेश कुमारी तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, डा. सुभाष खत्री, सुरेश शुक्ल, न्यास के प्रवक्ता अवधेश मणि त्रिपाठी, विश्वजीत, सुरेश त्रिपाठी, राम लखन, रवि विश्वकर्मा, गुल हसन, मुनीर अली, अशोक श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय व विजय मिश्रा आदि लोगों ने कहा कि स्व. चंददत्त देश की रक्षा की खातिर सरकारी नौकरी को ठाेकर मारकर गांधीजी के साथ आंदोलन में शामिल हो गए थे। उनकी ही तरह उनके पुत्र भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी भी सामाजिक कार्य कर रहे हैं। हर वर्ग के पीड़ितों की मदद में वह आगे रहते हैं।