Logo

हिन्दी के विकास को लेकर साहित्यकारों का हुआ सम्मान

प्रतापगढ़। सृजना साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश के बैनर तले हिन्दी साहित्य के विकास,प्रचार-प्रसार एवं उन्नयन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में प्रतापगढ़ के 8 साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय समारोह में प्रथम दिवस में आयोजित काव्य संध्या एवं साहित्य विमर्श में बेल्हा के साहित्यकारों ने एक से बढकर एक रचना एवं विमर्श प्रस्तुत कर महफिल लूटी।समारोह में साहित्य सेवा व सृजन हेतु निरंतर प्रयासरत रहने एवं साहित्य के माध्यम से सामाजिक उन्नयन हेतु प्रयत्नशील रहने प्रतापगढ़ के साहित्यकारों का सारस्वत सम्मान किया गया।समारोह का आयोजन वीरभाषा हिन्दी साहित्यपीठ मुरादाबाद के तत्वावधान में किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० दयाराम मौर्य रत्न साहित्य ज्ञान रत्न सम्मान से एवं डाॅ० संगमलाल त्रिपाठी भंवर को साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।डाॅ० भानु प्रताप सिंह भानु,राधेश्याम दीवाना एवं प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम को साहित्य साधक सम्मान से प्रदान किया गया।श्रीनाथ मौर्य सरस को साहित्य गौरव सम्मान एवं अनिल कुमार निलय को साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।सभी रचनाकारों की रचनाओं को अन्तर्राष्ट्रीय संकलन सृष्टि सुमन-2020 में संकलित किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर बेल्हा का गौरव बढाने पर साहित्यकारों को समाजसेवी रोशन लाल ऊमर वैश्य,आनंद मोहन ओझा,वैभव,सिद्धांत शेखर,शेष नारायण राही,शेफाली,सुधांशु पाल,सौम्या सिंह,ऐश्वर्या,जितेन्द्र,सूरज,दिनेश सहित अनेक जनपद वासियों ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.