V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने के लिए एक वृक्ष लगाना जरूरी
प्रयागराज। वृक्षारोपण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल ने कहीं। मौका था पंडित दीनदयाल पार्क बालसन चौराहे पर वृक्षारोपण का, जहां आज आंवला, बेल, नींम, पीपल व वटवृक्ष का रोपण किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी ने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने आसपास व घरों में एक वृक्ष अवश्य लगाएं। कहा कि जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव को कम करने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को कम कर जीवन दायक ऑक्सीजन का प्रचुर मात्रा में उत्सर्जन करते हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की शशि वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, महामंत्री रीता सिंह, विनीता गुप्ता, स्मृति श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, कल्पना शर्मा सहित महानगर एवं भारद्वाज मंडल सहित अनेक मंडलों की कार्यकत्रियों मौजूद रहीं।

Leave a Comment