Logo

संदिग्ध परिस्थिति में किशोर ने लगाई फांसी मौत, कोहराम

लालापुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के छतहरा गांव में गुरुवार को 15 वर्षीय किशोर ने पंखे में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक विवेक केसरवानी पुत्र संजय केसरवानी उम्र लगभग 15 वर्ष अपने घरवालों से पैसा मांग रहा था। घरवालों ने पैसा देने के लिए मना कर दिया गया। आवेश में आकर विवेक ने अंततः  दुनिया से अलविदा होने का फैसला लिया। कमरे के अंदर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाकाई पुलिस को मौका – ए – वारदात की कोई भनक तक नहीं लगी। परिजनों को इस बात की तनिक भी भनक नहीं लगी किसी काम से मां जब घर के अन्दर कमरे में गई तो देखी कि विवेक पंखे में फांसी पर लटकते मिला। विवेक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। संजय केसरवानी के घर का चिराग बुझ गया। घर वालों का रोरोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.