प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर जनता के बीच जश्न मनायेगी भाजपा 19 से 26 मार्च तक होगे विविध आयोजन
प्रतापगढ़। अफीम कोठी सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में योगी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न जनता के बीच मनाएगी। इस दौरान कोरोना पर नियंत्रण, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य से जुड़ीं कई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक अलग-अलग दिनों के हिसाब से अलग-अलग कार्यक्रम भी तय किए गये हैं। 18 मार्च को योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर 20 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। इनमें पार्टी के विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, लेकिन जिन विस क्षेत्रों में विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्रीय सांसद और एमएलसी मौजूद रहेंगे। 21 मार्च को किसानों से संवाद । बैठक में तय किया गया है कि 21 मार्च को ब्लॉक में किसानों के बीच भाजपा के कार्यक्रम होंगे, जिनमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसानों को बताया जाएगा कि सरकार ने उनकी बेहतरी के लिए क्या-क्या योजनाएं चला रखी हैं।भारतीय जनता पार्टी 23 मार्च को महिलाओं को ध्यान में रखकर कार्यक्रम करेगी। वहीं, 24 मार्च को रेहड़ी, खोमचे वालों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा 25 व 26 मार्च को सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान किया जाएगा।जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के अलावा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला समेत कई आयोजन किए जाएंगे। पार्टी की तरफ से ब्लॉक स्तर पर किसानों, मंडल स्तर पर महिलाओं और जिला पंचायत वार्डस्तर पर युवाओं के सम्मेलन किए जाएंगे। सीएम योगी ने चार साल में राजस्व वसूली ने रिकार्ड कायम किया। लगभग सभी सरकारी विभागों ने राजस्व वसूली में 10 से 143 फीसदी तक का इजाफा दर्ज कराया। चार वर्ष में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। राज्य ईज आफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे नंबर पर रहा। और ऐसे कई कार्यक्रम में यूपी ने देश में अपना नाम नम्बर वन पर लिखवाया। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, सतीश चैरसिया, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, राजेश सिंह महामंत्री, अभिषेक वैश्य, अनुराग मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ला, भुवनू सिंह, पप्पन सिंह, टिशू शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष जेठवारा संजय मिश्रा, रामासरे पाल, अशोक सरोज पवन गौतमजी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक मिश्रा जिला महामंत्री ने किया।