प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
राजा पाल चौराहा पर चला विशेष जागरूकता अभियान
🔔 यह भी पढ़ें...
क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय द्वारा प्रभारी यातायात प्रतापगढ़ के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत राजा पाल चौराहा पर यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित किया।
गुलाब और माला पहनाकर दिया गया यातायात नियमों का संदेश
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं माला पहनाकर यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें






































































