V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

प्रतापगढ़, 02 जनवरी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त पवन कुमार सरोज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना रानीगंज क्षेत्र के नहर पुलिया, शेखूपुर के पास से की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की गई।
धारा 69 बीएनएस के तहत वांछित था आरोपी
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69 BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। अभियुक्त की पहचान पवन कुमार सरोज (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र जीत लाल सरोज, निवासी ग्राम शेखूपुर, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 महेश कुमार सिंह मय हमराह का0 दशरथ पटेल, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़, 02 जनवरी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त पवन कुमार सरोज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना रानीगंज क्षेत्र के नहर पुलिया, शेखूपुर के पास से की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की गई।
धारा 69 बीएनएस के तहत वांछित था आरोपी
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69 BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। अभियुक्त की पहचान पवन कुमार सरोज (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र जीत लाल सरोज, निवासी ग्राम शेखूपुर, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 महेश कुमार सिंह मय हमराह का0 दशरथ पटेल, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Comment