Logo

बर्दाश्त नहीं होगा पत्रकारों का उत्पीड़न:दीन दयाल द्विवेदी

माण्डा(प्रयागराज)। मांडा के गरेथा गांव स्थित श्रीमती रेशमा बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर भारतीय पत्रकार सभा के मेजा तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अगुवाई में आवश्यक बैठक आहूत की गई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीनदयाल द्विवेदी ने सभा के सम्बोधन में कहा कि पत्रकारों पर उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके लिए संगठन मजबूती से हर लड़ाई को तैयार है। आम जनमानस के न्यायहित में सच के साथ सभी पत्रकार बंधु खबरों का प्रकाशन करें।वहीं प्रदेश संगठन मंत्री संदीप मिश्रा ने कहा कि पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू हैं। पत्रकारों की सच्ची एवम धारदार लेखनी ही उनकी पहचान बढ़ाती है।उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह बिसेन ने एक नींव डालकर छोड़ी है। यह पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि नींव को घर नहीं महल जैसी रूपरेखा तैयार कर मिसाल पेश करनी चाहिए। इसके लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। जबकि जिलाध्यक्ष रविगुप्ता ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी निर्भीकता पूर्वक प्रकाशन करें।किसी भी साथी पर अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए संगठन दिन रात संघर्ष करता रहेगा।इसके अलावा संगठन की अप्रैल माह में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर योगेश गुप्ता, अमन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा,राहुल यादव, रामलाल,अब्दुल हक, अनुपम पांडेय, राम सागर,अरुण द्विवेदी, शशि भूषण, शाहिद अंसारी, इस्लाम भाई, वैभव यादव, लिटिल दादा,राजेश विश्वकर्मा,अभयराज सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.