कुंडा-प्रतापगढ़ । एक पखवारा बाद जीएसटी अधिकारियों की क्षेत्र में आमद होने से एक बार फिर से व्यवसायियों में भय व दहशत व्याप्त हो गई। शुक्रवार को बाबागंज बाजार के सीमेंट सरिया के बड़े व्यवसाई मूलचंद एवं हुकुमचंद के प्रतिष्ठान पर दोपहर को दो चार पहिया वाहन से जीएसटी सचल दल प्रयागराज की टीम ने फोर्स के साथ अचानक पहुंचे। सूचना पर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने व्यवसायिक अभिलेख खंगाले। जिससे आसपास के व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाजार में चल रही कार्रवाई के बाबत मीडिया ने जब जानकारी का प्रयास किया तो टीम के सदस्यों ने जानकारी साझा करने में असमर्थता जताई तथा बताया कि व्यापक स्तर पर हो रही कर चोरी की घटनाओं को देखते हुए विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें