V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 13 January 2023

हत्या का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल।

लीलापुर प्रतापगढ़। हत्या का वारंटी फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा गया जेल। स्थानीय थाना अध्यक्ष को मुखबिर खास से मिली सूचना कि हत्या की घटना में एक मुकदमे में फरार वांछित वारंटी आरोपी इस समय घर पर आया हुआ है। थाना अध्यक्ष विनीत उपाध्याय के दिशा-निर्देश पर तेरह जनवरी को निकले क्षेत्र भ्रमण … Read more

चोरी के प्रयास के दौरान दुकान मे लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

लालगंज, प्रतापगढ़। दुकान के शटर को काटकर चोरी का प्रयास करने के दौरान आग लग गयी। इससे दुकान मे रखे हजारो के सामान जलकर राख हो गये। रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली अंर्तगत चौदहा निवासी मुन्ना चौरसिया लालगंज के उमरपुर चौराहे पर लोहे का व्यवसाय किया करता है। वह उसी दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स व … Read more

खेलेगा युवा तो बढ़ेगा इंडिया :सांसद संगम लाल गुप्ता

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन प्रतापगढ़ । नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा प्रणेता स्वामी विवेकानंद के जयंती( युवा सप्ताह) के अंतर्गत खेल मैदान मदाफरपुर में किया गया। सांसद संगम लाल गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह ने स्वामी जी के चित्र पर … Read more

बिजली जेई को किया सम्मानित

प्रतापगढ़। रेलवे पॉवर हाउस में कार्यरत जेई शुभम राय को उनके कार्यों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने अंग वस्त्रम से सम्मानित किया है। साथ में एसएसई राम किशोर को भी माला पहनाई गई। यूनियन दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए संरक्षक रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि जेई और एसएसई का कार्य … Read more

बनारस रूट के लिए पैसेंजर ट्रेन न होने से यात्री परेशान

कड़ाके की ठंड में वीपी ट्रेन पकड़ने आए यात्री लौटे निराश मुसाफिरों की समस्या से रेल प्रशासन का कोई लेना देना नहीं प्रतापगढ़। बनारस रूट पर चलने वाली दोनों वीपी और वीएल पैसेंजरों को कैंसिल किए जाने से डेली मुसाफिरों के सामने दिक्कत आ गई है। कड़ाके की ठंड में सुबह बनारस जाने के लिए … Read more

ठंड से राहत प्रदान करने हेतु बांटे कपड़े

प्रतापगढ़ । रंजीतपुर चिलबिला स्थित मुसहर बस्ती में आज कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनके परिवार के महिलाओं और बुजुर्गों को कपड़ा बैंक के तत्वाधान में शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने ठंड से राहत प्रदान करने हेतु बांटे कपड़े वस्त्र वितरण के दौरान शिक्षक ने उपस्थित जनों को … Read more

लालगंज वकीलों के प्रतिनिधिमण्डल ने जूनियर बार एसोशिएसन के भरोसे पर आंदोलन किया स्थगित

एसडीएम लालगंज की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने सप्ताह भर के लिए विरोध किया स्थगित प्रतापगढ़। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश के नेतृत्व में जूनियर बार एसोशिएसन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र व महामंत्री संतोष नारायण मिश्र से मिला। लालगंज तहसील मे एसडीएम तथा अधिवक्ताओं … Read more

खेलों से सुधरता है स्वास्थ्य – सत्येंद्र राय

कुंडा प्रतापगढ़ । बाबागंज बाजार के आजाद हिंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ सत्येंद्र राय ने किया। प्रभारी निरीक्षक ने फीता काटकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि खेलों से ही स्वास्थ्य में सुधार होता है खेल मानव जीवन का … Read more

सूर्य के मकर में आते ही समाप्त हो जाता है खरमास,मांगलिक कार्यों की होती है शुरुआत।

मकर संक्रांति के दिन ही गंगोत्री से धरती पर पहुंची मां गंगा। सन्तोष तिवारी लीलापुर प्रतापगढ़ । सूर्य के मकर में आते ही समाप्त हो जाता है खरमास, मांगलिक कार्यों की हो जाती हैं शुरुआत। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर गंगा स्नान का होता है विशेष महत्व। मकर राशि के स्वामी हैं शनिदेव। … Read more

शार्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग

कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ | जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह बस अड्डा पर छोटी सी किराना परचून की दुकान पर अचानक शाम 6 बजे को आग लग गई जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह के अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह बस अड्डा पर सुरेश अग्रहरी पुत्र स्व जीतलाल अग्रहरी की किराना परचून … Read more

गणतंत्र दिवस परेड में बेल्हा की बेटी होगी शामिल

कुंडा-प्रतापगढ़ । विकास खंड कुंडा की ग्राम पंचायत सराय सैयद खा निवासी संजीव सिंह की बेटी पूर्णिमा सिंह इस वर्ष गणतंत्र दिवस की राजपथ पर होने वाली परेड में एनसीसी की तरफ से शामिल होगी। एनसीसी के 9 कैडेट उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं। जिसमें कुंडा के पूर्णिमा सिंह भी एक है। वह प्रयागराज … Read more

मृत्युभोज जैसी कुप्रथा का बहिष्कार सराहनीय डा आर के वर्मा।

पूर्व जिलाध्यक्ष सपा भैयाराम पटेल की पत्नी को दी श्रद्धांजलि। प्रतापगढ़ । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम पटेल की पत्नी के निधन पर शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात रानीगंज विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा ने मृत्युभोज/तेरही भोज का बहिष्कार करने के लिए भैयाराम पटेल एवं उनके परिजनों को बधाई देते … Read more

मनरेगा संविदा कर्मियों ने निकाली वाराणसी से नई दिल्ली तक पदयात्रा रैली

प्रधानमंत्री को नई दिल्ली में सौंपेंगे ज्ञापन कुंडा बाबागंज में पद यात्रियों का किया भव्य स्वागत कुंडा-प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के आवाहन पर मैनपुरी जिला अध्यक्ष परशुराम के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से नई दिल्ली तक … Read more

जीएसटी सचल दल ने व्यवसाई के प्रतिष्ठान पर मारा छापा व्यवसायिक अभिलेखों की गहनता से की छानबीन

कुंडा-प्रतापगढ़ । एक पखवारा बाद जीएसटी अधिकारियों की क्षेत्र में आमद होने से एक बार फिर से व्यवसायियों में भय व दहशत व्याप्त हो गई। शुक्रवार को बाबागंज बाजार के सीमेंट सरिया के बड़े व्यवसाई मूलचंद एवं हुकुमचंद के प्रतिष्ठान पर दोपहर को दो चार पहिया वाहन से जीएसटी सचल दल प्रयागराज की टीम ने … Read more