प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को संगम क्षेत्र, गऊघाट, बलुआघाट सहित अन्य घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संगम सहित अन्य घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने गहरें पानी में बैरीकेटिंग कराये जाने के साथ-साथ घाटों पर मजिस्टेªट तथा पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पीने योग्य पानी, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने गहरें पानी में बैरिकेटिंग, गोताखोर एवं नाव की व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने एवं यातायात की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, एस0डी0एम0 मेला आशुतोष राय, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें












































































